समाज और पीढिय़ों के उत्थान हेतु संकल्पित है भाजपा: सौदान सिंह

रायपुर, 22 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने आज कवर्धा (कबीरधाम) में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अन्य राजनीतिक दलों और भारतीय जनता पार्टी में जो व्यापक अंतर है वह यह है कि दूसरे राजनीतिक दलों का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति है जबकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय के माध्यम से समाज और पीढिय़ों तक की चिंता करते हुए भारत के पुरातन वैभव को पुनसर््थापित करना है। सौदान सिंह ने कहा कि यह लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में हमारी सरकार विगत 14 वर्षों से कार्य कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »