मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल कांकेर-बिलासपुर के दौरे पर

रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 16 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे पुलिस स्टेशन भिलाई-3 जिला दुर्ग से अरौद, चारामा, भानुप्रतापपुर विधानसभा जिला कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे अरौद, चारामा, जिला कांकेर, दोपहर 1.45 बजे पखांजूर अंतागढ़ विधानसभा जिला कांकेर, दोपहर 3.30 बजे मल्हार मस्तूरी विधानसभा जिला बिलासपुर, शाम 5.30 बजे नयापारा अभनपुर विधानसभा जिला रायपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 7 बजे नयापारा से रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से बतौली सीतापुर विधानसभा जिला सरगुजा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बतौली, दोपहर 2 बजे बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा, शाम 4 बजे बतरा भटगांव विधानसभा जिला सूरजपुर, शाम 5.30 बजे दीपका, कटघोरा विधानसभा जिला कोरबा में आमसभा को संबोधित करने के बाद रात्रि 7 बजे कोरबा में रोड शो करेगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »