मुख्यमंत्री के साथ टीएस सिंहदेव करेंगे ओडिशा में पार्टी का प्रचार

रायपुर, 25 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के साथ मिलकर सत्ता वापसी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस के स्टार प्रचारक के क्रम में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ओडिशा कांग्रेस कमेटी से जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में श्री सिंहदेव का नाम चौथे क्रम पर है। पहले क्रम में राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी के साथ श्री सिंहदेव का नाम है। ओडिशा कांग्रेस से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। राज्य के से केवल दो वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि श्री सिंहदेव के नेतृत्व क्षमता और पार्टी को एकजुट बनाए रखने की विशिष्ट योग्यता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने श्री सिंहदेव को ओडिशा का प्रभारी भी बनाया है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले श्री सिंहदेव को मिली यह जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में श्री सिंहदेव और सीएम श्री बघेल ने मिलकर जिस तरह से पार्टी में गुटबाजी खत्म कर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत किया है, आलाकमान इस बात से भलीभांति परिचित है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »