मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का किया अनावरण

रायपुर, 25 सितम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल रात रायगढ़ जिले के खरसिया में डॉ. भीमराव अम्बेडकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का अनावरण किया। नगर पालिका खरसिया द्वारा तीन करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस व्यावसायिक परिसर में 70 दुकानों का निर्माण किया गया है, जिसमें दो बड़े हॉल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भारतरत्न और भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने इस मौके पर प्रगतिशील सतनाम भवन खरसिया के लिए 15 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल, खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री ओ.पी.चौधरी, रायगढ़ की कलेक्टर श्रीमती शम्मी आबिदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »