अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में हो रहे विविध आयोजन

रायपुर, 08 मार्च (आरएनएस)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के अनेक स्वयंसेवी संगठनों/ महिला संगठनों द्वारा समाज सेवा अथवा कामकाजी क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने पर महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शुभम कला शिक्षण संस्थान, समृध्दि फाउंडेशन नारी शक्ति एवं अम्बाजागरण ग्रुप द्वारा भी बिलासपुर में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के मध्य समाज सेवा के क्षेत्र में 51 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। समृध्दि फाउंडेशन द्वारा आज दोपहर 3 बजे मुक्ताकाशी मंच गुरुघासीदास संग्राहलय में 101 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पं. रवि शंकर शुक्ल विश्व विद्यालय भाषा विज्ञान की प्रमुख डॉ. शैल शर्मा ने चर्चा के दौरान बताया कि 365 दिन महिलाओं का सम्मान घर, स्कूल, कालेज, कामकाजी क्षेत्र, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर होना चाहिये। एक दिन का महिला दिवस मनाकर बाकी समय महिलाओं के साथ अपमानजनक स्थिति रहती है। उन्होंने नारी का सम्मान घर से ही शुरु करने की अपील करते हुए लोगों से सिर्फ 9 दिन नवरात्र में शक्ति की पूजा न कर जननी के महत्व को समझने का आग्रह किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »