दिग्विजय सिंह के नर्मदा परिक्रमा यात्रा में टीएस सिंहदेव भी हुए शामिल

रायपुर, 02 जनवरी (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नर्मदा परिक्रमा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अपने छोटे भाई एएस सिंहदेव के साथ शामिल हुए।
इंदौर के पास स्थित बड़वा से आज नर्मदा परिक्रमा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दिग्विजय सिंह के साथ टीएस सिंहदेव सिंहदेव भी शामिल हुए। इस यात्रा में श्री सिंहदेव के छोटे भाई एएस सिंहदेव भी शामिल हुए। एएस सिंहदेव मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और दिग्विजय सिंह के काफी करीबी हैं। श्री सिंहदेव ने नर्मदा परिक्रमा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत कम लोग ही ऐसे होते जो इस तरह की लंबी और संघर्षपूर्ण यात्राएं कर पाते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »