मकर संक्रांति पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रध्दालु

रायपुर, 14 जनवरी (आरएनएस)। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज सुबह से ही खारून तट एवं राजिम स्थित महानदी में भक्त सुबह से ही भोलेनाथ एवं भगवान राजीव लोचन के दर्शन के लिए स्नान के पश्चात कतारबध्द उमड़ पड़े। मिली जानकारी के अनुसार संक्रांति के अवसर पर दशनार्थियों ने स्नान के बाद भोलेनाथ के दर्शन कर काली तिल, खिचड़ी, तिलकुट, लड्डू, दही चिवड़ा आदि का दानकर शंकर जी से अपने परिवार की सुख समृध्दि का आशिर्वाद मांगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार आज  ही के दिन महाभारत युध्द में शरशय्या पर तीर बाणों के सहारे मृत्यु का इंतजार कर रहे भीष्म पितामह ने सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होते ही अपने प्राण त्यागे थे। भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान था। सुबह से ही खारुन एवं महानदी में स्नान के दौरान भक्तों ने भगवान भास्कर को नमन कर विश्व में शांति की कामना की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »