राजधानी में हल्की बारिश के साथ संडे हो सकता है सीजन का सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली ,05 जनवारी (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को हवाओं के झौंके के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है। इसके बाद घना कोहरा भी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा सकता है।

शुक्रवार को सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 18.4 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर काफी कोहरा भी देखा गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज की गई, हालांकि शनिवार को बेहद कम कोहरे की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के बीपी यादव ने बताया, च्शनिवार को विजिबिलिटी काफी बेहतर हो सकती है और शाम या रात तक हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।ज् मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रविवार को सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन होने की संभावना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »