विलंब से चल रही ट्रेन, नाराज लोग बरसा रहे पत्थर

नई दिल्ली ,16 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली में अचानक ट्रेनों पर पत्थर बरसने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार शाम 3 वीआईपी ट्रेनों पर पत्थर बरसने की घटनाएं सामने आईं। हमसफऱ एक्सप्रेस, फिरोजपुर शताब्दी और रांची राजधानी पर पत्थरबाजी हुई। उत्तर रेलवे ने दो दिन पहले 100 ट्रेनों को कोहरे की वजह से रद्द किया और उसके बाद से हिंसक घटनाओं का सिलसिला तेज हो रहा है। इन घटनाओं में करीब 25 खिड़कियों के शीशे टूटे है लेकिन गनीमत यह रही कि पैसेंजर को चोट नहीं आई।
इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकीं हैं। अब रेलवे ने पत्थरबाजी रोकने के लिए संवदेनशील जगहों पर सुरक्षा टीम लगाना शुरू कर दिया है। फिरोजपुर शताब्दी पर पत्थर बरसाने के मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। इस ट्रेन पर शाम करीब 4:45 बजे दयाबस्ती स्टेशन के पास पत्थरबाजी हुई। ड्राइवर ने कुछ देर बाद ट्रेन भी रोक दी। ट्रेन को चेक किया गया तो 7 कोच के 25 शीशे टूटे थे।
जम्मूतवी से तिरुपति को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 22706 शाम करीब साढ़े 4:30 बजे पटेल नगर से इंद्रपुरी के बीच जम कर पथराव हुआ। ट्रेन के बी-14 कोच का शीशा तोड़ते हुए बड़ा पत्थर ट्रेन में आकर गिरा। गनीमत रही जहां पत्थर लगा वहां कोई शख्स नहीं बैठा था। शीशा पूरी तरह टूट गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »