कांग्रेस ने जनता के आंखों से हटाया भ्रम का जाल : मनप्रीत सिंह बादल

रायपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। राज्य के किसान जब कर्ज तले दबकर आत्महत्या कर रहे थे तब राज्य की भाजपा सरकार को उनके हितों का ध्यान नहीं आया? अब जब राज्य की जनता के साथ अन्नदाताओं ने चुनाव में सबक सिखाने की ठानी तब कहीं जाकर भाजपा सरकार को किसान हितों का ध्यान आ रहा है? जनता और अन्नदाता सब समझ रहे हैं, चुनाव में इसका हिसाब वे जरूर चुकता करेंगे।

उक्त बातें आज पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कही। श्री बादल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने सब्जबाग दिखाकर पहले प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया और इसके बाद धान का समर्थन मूल्य, अतिरिक्त बोनस, एक-एक दाना धान खरीदने का वादा करके राज्य के अन्नदाताओं को ठगा। आम आदमी को विकास की चिडिय़ा दिखाते-दिखाते भाजपा सरकार ने अपनी तीसरी पानी लगभग पूरी कर ली है। मगर अब बस, राज्य की जनता, अन्नदाता किसान अब किसी भी झूठे प्रलोभन में आने वाले नहीं है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के विभिन्न घोटालों, भ्रष्टाचारों और झूठे वायदों का भ्रम जनता की आंख से हटा दिया है। अब जनता को सब कुछ स्पष्ट दिख रहा है। श्री बादल ने सीधा हमला करते हुए कहा कि राज्य के किसान कर्ज से दबकर आत्महत्या कर रहे थे, तब भाजपा सरकार को इनका ध्यान नहीं आया। वनवासी भाईयों की जमीनें विकास के नाम पर छीनने का प्रयास किया गया, कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया तब कहीं जाकर राज्य सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »