राहुल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़

रायपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज नियमित विमानसेवा से राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीसीसी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज नियमित विमानसेवा से राजधानी रायपुर पहुंचे। विमानतल पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां स्थानीय नेताओं से संक्षिप्त चर्चा और मेल-मुलाकात के बाद वे कांकेर जिले के लिए रवाना हो गए। कांकेर जिले के पखांजूर में उनकी आमसभा होगी। यहां के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सीधे डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां डोंगरगढ़ में दोपहर 3.30 बजे से एक आमसभा का आयोजन किया गया है। डोंगरगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम करीब 5 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस द्वारा एक मेगा रोड शो का आयोजन किया गया है जो कि राजनांदगांव शहर के गुरूनानक चौक से मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारत माता चौक, गंज चौक तक होगी। इसके बाद गंज चौक में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। श्री गांधी आज रात्रि विश्राम राजनांदगांव में ही करेंगे। कल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे वे चारामा जिला कांकेर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे कोण्डागांव में एक आमसभा को संबोधित करने के पश्चात वे दोपहर 3.45 बजे जगदलपुर में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »