छट्टी कार्यक्रम में जा रहे पिकअप पलटने से एक की मौत, 22 घायल

जांजगीर जैजैपुर, 07 अक्टूबर (आरएनएस)। छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप रास्ते में पलट गई, जिसमे सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई और चारों तरफ चीख पुकार मच गई। रास्ते में चल रहे लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलीडीह के लोग अपने रिस्तेदार के यहाँ छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पंचायत भोथिया के जाटापारा जा रहे थे। लेकिन पिकअप रास्ते में ही भोथिया और केकराभाट के बीच पलट गई। जिसमे घायल लोगों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाँक्टरों ने जांच उपरांत घिसल मति उम्र 70 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वही हादसे के बाद घायल हुवे 22 लोगो में से चमार सिंह उम्र 51 वर्ष हांथ टूट जाने शाहिल उम्र 5 वर्ष सर पर गंभीर चोंट राजकुमारी उम्र 18 वर्ष कमर और सुहागा बाई उम्र 48 वर्ष आंख में गंभीर चोटें होने के कारण जिला चिकित्सालय जांजगीर रिफर किया गया है। लेकिन घटना के बाद से खुशियों में शामिल होने जा रहे लोगों के घर में मातम छा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »