मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात

रायपुर, 07 अगस्त (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में मिल रही लगातार सफलता सहित महत्वपूर्ण विषयों के साथ आजम मुुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ से दिल्ली में मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आज दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान श्री सिंह को प्रदेश में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में मिल रही सफलताओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने केन्द्रीय गृहमंत्री को सुकमा के मुठभेड़ में मारे गए 15 नक्सलियों के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी राजनाथ सिंह से चर्चा की है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों के साथ ही सड़क निर्माण आदि की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में स्काई योजना के तहत कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने की जानकारी दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »