कोरबा में ऑक्सीजोन बनाने का काम तेजी से कराएं: जयसिंह अग्रवाल

रायपुर, 07 जनवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल की मंशा के अनुरूप कोरबा शहर के मध्य स्थित अशोक वाटिका को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं निगम के प्रशासन के अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए है। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कोरबा शहर में ऑक्सीजोन के निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का तेजी से पालन सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। इसी सिलसिले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ अशोक वाटिका का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने कलेक्टर एवं अधिकारियों के साथ वाटिका की मौजूदा स्थिति देखी। वाटिका में ही संक्षिप्त बैठक में यहां व्यापक परिसर उपलब्ध होने और विभिन्न प्रकार के काम किये जाने की संभावनाएं तलाशी गई और इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »