(नगरी) अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए कसपुर के किसान रवाना

 जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने दिखाई हरी झंडी

नगरी, 29 नवम्बर (आरएनएस)। जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु कसपुर कलस्टर के अंतर्गत 24 किसानों के साथ 3 अधिकारियों के टीम को अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण व भ्रमण हेतु सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, कटक उड़ीसा, जैविक मिलेट मिशन, मल्कानगिरी उड़ीसा के लिए मनोज साक्षी, जिला पंचायत सदस्य, श्री मति तारीका मरकाम जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती नीता मरकाम सरपंच कसपुर, दलगंजन मरकाम जनपद सदस्य, असकरण पटेल, श्री एच. आर. ध्रुव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नगरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
भ्रमण में कसपुर से किसान चेतन राम मरकाम, जयचंद मरकाम, चंद्रहास मरकाम, रहेश कुमार मरकाम, कट्टीगांव से संतराम मरकाम, बिरण सिंह नेताम, मारियामारी से गोरे लाल वट्टी, प्रताप सिंह मरकाम, नवागांव से उदय राम साहू, परऊ राम, बोरबांधा से हरिराम मरकाम, नंदलाल मरकाम, जैतपुरी से वैध राम नेताम, किशोर कुमार कश्यप, बुडरा घुटकेल कलस्टर से अशोक, जीतू मरकाम, फरसगांव, ठोठाझरिया के किसानों के साथ कृषि विभाग के तीन अधिकारी रमतु नेताम, कृषि विकास अधिकारी, घनानंद साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व अर्जुन नेताम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भ्रमण हेतु प्रस्थान किये।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »