मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा

रायपुररायपुर, 06 नवम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास में गोवर्धन पूजा के दौरान राउत नाचा और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान नन्हीं लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गायन की सराहना की और कहा कि आरू ने बहुत पुराना गीत ‘चना के दार राजा, चना के दार रानी की खूबसूरत प्रस्तुति दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीतों के लालित्य और भाषा की मधुरता का उल्लेख करते हुए कहा कि आरु ने अपनी प्रस्तुति से पुराने भूले बिसरे छत्तीसगढ़ी गीतों की याद को ताजा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी साहब को याद किया और कहा कि उन्होंने भी छत्तीसगढ़ी के ‘गोंदा फूल गे मोर राजा, गोंदा फूल गे मोर बैरी गाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »