राजधानी में श्रीगणेश की मूर्ति विसर्जन का सिलसिला जारी

रायपुर, 22 सितम्बर (आरएनएस)। राजधानी शहर के महादेवघाट में निर्मित अस्थाई विसर्जन कुंड सहित विभिन्न तालाबों में अस्थाई विसर्जन कुंडों में भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने का सिलसिला आज भी जारी रहा। नगर निगम अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह भी निरन्तरता से भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों के पूजन पश्चात श्रद्धापूर्वक विसर्जन का सिलसिला जारी है। महादेवघाट खारून नदी के किनारे अस्थाई विसर्जन कुंड में विगत चार दिनों से निरंतर दिन भर विसर्जन का दौर चल रहा है। आज सुबह तक लगभग 8080 छोटी मूर्तियां एवं लगभग 665 बड़ी मूर्तियां महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड में विसर्जित की जा चुकी है एवं यह क्रम निरंतर अभी भी महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड में जारी है। नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अब विसर्जन व्यवस्था हेतु लगाई गयी ड्यूटी को 23 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक के लिये बढ़ाने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पूर्ण पालन व सावधानी के साथ-साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मूर्ति विसर्जन हेतु जारी सभी दिशा- निर्देशों, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण विभाग एवं रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का कड़ाई से पूर्ण व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »