दशहरा पर्व पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने रघुनाथ पैलेस में की शस्त्र पूजा

अंबिकापुर, 16 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सरगुजा महाराज टी एस सिंहदेव ने अंबिकापुर स्थित रघुनाथ पैलेस में प्रात: 11:49 बजे परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मुख्य कलश पूजा, गौरी-गणेश सहित शस्त्र पूजा, नगाड़ा पूजा, निशान पूजा कर क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ पैलेस में मौजूद शास्त्रों की पूजा की एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।
000

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »