आठ लाख की ईनामी हार्डकोर महिला नक्सली गिरफ्तार

कांकेर, 14 मई। कांकेर जिला पुलिस को 8 लाख रुपए की इनामी नक्सली फूलोबाई उर्फ महरी नेताम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। फूलो के कब्जे से नक्सली सामग्री भी बरामद की गयी है। कांकेर एसपी केएल धु्रव ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के आलपरस गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान फूलोबाई नेताम को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। फूलोबाई मिलिट्री कंपनी नंबर 5 की प्लाटून 2 की सेक्शन बी उप कमांडर है। फूलो के कब्जे से नक्सली साहित्य, बंदूक की गोलियों के खोखे, टार्च और वायर बरामद बरामद किया गया है।

सुधीर जैन

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »