मकान में लगी आग,21 बकरिया जलकर हुई खाक

भिलाई, 15 फरवरी (आरएनएस)। कुम्हारी के पास ग्राम गोड़ी मुरमुंडा ढौर में रविवार आधीरात को एक मकान में आग लग गई। सूचना पर जबतक अग्रिशमन दल वहां पहुंचा तब तक आग काफी फैल चुका था। बड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। इस आगजनी से घर पर रखी 21 बकरियां जलकर खाक हो गई। वहीं एक महिला 60 फ ीसदी तक झुलस गई। आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम गोड़ी मुरमुंडा ढौर स्थित मकान की है। आधी रात 12.30 बजे आगजनी की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन दल को रवाना किया गया। आगजनी स्थान में पहुंचने के बाद अग्रिशमन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। टीम ने 3 बकरियों को जिंदा रेस्क्यू किया वहीं जलकर मृत हुई 21 बकरियों व 60 फ ीसदी झुलसी महिला को बाहर निकाला गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »