बुलेट में छिपाकर 44 किलो गांजा, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

मुंगेली, 16 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सम्भाग के मुंगेली में 44 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। साथ ही व्यक्ति की बुलेट बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाजार में इस गांजे की 2 लाख 25 हजार बताई जा रही है। व्यक्ति मुंगेली से लालपुर की ओर जा रही था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांजा तस्कर का नाम राजू साहू बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। बुलेट गाड़ी से लालपुर की ओर भारी मात्रा मे गांजा तस्करी की सूचना उन्हें मिली थी। यह जानकारी उन्हे मुखबिर ने दी थी। मुखबिर के बताये अनुसार उन्होंने चारभटा गांव के पास लगातार गाड़ी पर नजर बनाई हुई थी। आरोपी के पास से 44 किलो गांजा जब्त किया गया है जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख 25 हजार बताई जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »