विकास यात्रा को सफल बनाने भाजपा की बैठक सम्पन्न

दुर्ग, 08 मई (आरएनएस)। भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा के संभाग स्तरीय बैठक में 12 मई से 12 जून तक मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू होने वाले विकास यात्रा को शत् प्रतिशत सफल बनाने दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिले के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डा. सुसरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संतोष पाण्डेय, दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री एवं विकास यात्रा प्रभारी राजेश मूणत, प्रदेश सह-प्रभारी राम प्रताप सिंह, सुभाष राव, दुर्ग संभाग प्रभारी खूबचंद पारख, सह-प्रभारी नीलू शर्मा, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, रमशीला साहू, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, मोतीराम चन्द्रवंशी, जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, भिलाई सांवला राम डहरे, बालोद रेखराम साहू, बेमेतरा राजेन्द्र शर्मा, कवर्धा रामकुमार भट्ट, राजनांदगांव संतोष अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कैम्बों, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल, छग समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शोभा सोनी, उर्दु बोर्ड मो. अकरम कुरैशी, विधायकगण अशोक साहू, सरोजनी बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »