अरविंद मिश्र कृष्ण भजन की प्रस्तुति इस्कान मुंबई में देंगे आज

रायपुर, 30 अगस्त (आरएनएस)। शहर के चर्चित गायक अरविंद मिश्र द्वारा कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति इस्कान मुंबई में आज दी जायेगी। मिश्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उनके भजनों का संगीत संयोजन प्रख्यात संगीतकार कल्याण सेन करेंगे। भजन सम्राट अनूप जलोटा, पीनाज मसानी, चंदनदास, रोहन कपूर और सुषमा श्रेष्ठ द्वारा अरविंद मिश्र के लिखित गीत पर प्रस्तुति दी जायेगी। सप्ताह भर से जारी इस आयोजन में संगीत समारोह के दौरान आज का दिन मुंबईवासियों के लिए कार्यक्रम की सूची में कल्याण सेन एवं अरविंद मिश्र के नाम किया गया है। संगीत समारोह में कला जगत एवं फिल्म क्षेत्र के अनेक हस्तियां सम्मिलित होंगी। ज्ञातव्य है कि अरविंद मिश्र द्वारा समय-समय पर संगीत आयोजनों में शिरकत कर स्वयं मधुर आवाज में गीत गाकर प्रस्तुति दी जाती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »