वित्त मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

नईदिल्ली,01 अक्टूबर (आरएनएस)। केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के सरकार और वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों के संकल्प को दोहराया।
11 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2019 वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। इसका विषय था-जागरूकता पैदा करना और भारत को एकल उपयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाना।
माननीय प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर से एकल उपयोग प्लास्टिक से भारत को मुक्त करने के अभियान का आह्वान किया था। उन्होंने 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए भी अपने संकल्प को दोहराया था।
समारोह में वित्त सचिव और सचिव (वित्तीय सेवा) राजीव कुमार ने वित्त मंत्रालय के विभागों द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने की दिशा में उठाये गये कदमों की जानकारी दी।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »