कोचिए और शराबी डरने लगे, यह छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति का कमाल : डॉ. रमन सिंह

दुर्ग, 03 फरवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में शराब की सामाजिक बुराई के खिलाफ जन-जागरण में महिलाओं की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने कहा है कि भारत माता वाहिनी और महिला कमाण्डों में शामिल महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को कुछ इस तरह बदल दिया है कि अब कोचिए और शराबी दोनों किस्म के लोग घर से निकलने में डरने लगे हैं। डॉ. सिंह ने कहा-ये महिला शक्ति का ही कमाल है कि प्रदेश में अवैध शराब की रोकथाम की दिशा में कोचिया बंदी को अच्छी सफलता मिली है। दुर्घटनाओं में कमी आई है। डॉ. सिंह आज अपरान्ह जिला मुख्यालय दुर्ग में महिला पुलिस स्वयं सेविका योजना ÓचेतनाÓ के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस योजना के लिए चयनित स्वयं सेविकाओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए योजना की स्मारिका का भी विमोचन किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »