सीएम की माता बिंदेश्वरी पंचतत्व में विलीन

भिलाई तीन- रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल की अंतिम यात्रा आज उनके भिलाई-3 आवास से निकली। अंतिम यात्रा मुक्ति धाम उम्दा रोड भिलाई 3 पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ही प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, एडीजी अशोक जुनेजा, छतीसगढ़ प्रान्त संघचालक विसराराम यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, रायपुर आईजी आनन्द छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »