जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होने दूर-दराज से सीएम हाउस पहुंचे नागरिक

रायपुर, 03 जुलाई (आरएनएस)।  राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज से जनचौपाल कार्यक्रम की श्ुारूआत हुई। जनचौपाल के पहले ही दिन सैकड़ों की संख्या में नागरिक मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

जनचौपाल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष रूबरू होने की मंशा लेकर आम नागरिक सुबह 7 बजे से ही कतार में लग रहे थे। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने बताया कि जनचौपाल कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक अपनी समस्या बताने एक दिन पहले ही रायपुर पहुंच गए थे। रेलवे स्टेशन में रात गुजारने के बाद वे अलसुबह से ही मुख्यमंत्री निवास पहुंच गए थे और यहां आकर वे कतार में लग गए थे। इधर दूर-दराज से लोगों के भारी संख्या में पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया था। मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों ने प्रत्येक आंगतुकों की अच्छे से जांच-पड़ताल करने के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने दिया। आंगतुकों की बैठक की व्यवस्था मुख्यमंत्री निवास के अंदर बने शेड के नीचे की गई है। यहां नागरिकों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वेबसाइट का शुभारंभ कर जनचौपाल कार्यक््रम की शुरूआत की है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ ही शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »