कल मुख्यमंत्री निवास में जनचौपाल कार्यक्रम

रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री निवास में कल से जनचौपाल कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के आम नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री की मंशा भी यही है कि आम नागरिकों की समस्या जहां तक हो सके, तत्काल निराकृत किया जा सके।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही अब परिवर्तन दिखने लगा है। राज्य सरकार से जनता का सीधा जुड़ाव बन सके, इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री जहां प्रदेश के किसी भी गांव में पहुंचकर चौपाल लगा रहे हैं और आमजनों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं तो वहीं प्रदेश के मंत्रीगणों को भी जनता से सीधे जुडऩे का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में प्रदेश के मंत्रीगण बारी-बारी से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर रहे हैं। मंत्रीगणों के सहज व सुलभ उपलब्धता से अब नागरिक भी खुलकर अपनी समस्याएं राज्य सरकार तक पहुंचाने में सफल हो रहे हैं। जनता से सीधे जुड़ाव के इस कार्यक्रम को विस्तृत करते हुए अब मुख्यमंत्री प्रत्येक बुधवार को अपने निवास में जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में कल जनचौपाल कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास से प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश के आम नागरिक अब अपनी समस्या लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं।
दिनेश सोनी-

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »