देश की जनता ने वंशवाद को नकारा है-डा. रमन सिंह

रायपुर, 24 मई (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं व देश की जनता को बधाई एवं उनका आभार जताते हुए कहा कि देश की जनता ने जहां एक बार फिर वंशवाद को नकारा है, वहीं छत्तीसगढ़ की जनता ने कांगे्रस के भय और आतंक को नकारा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश एक नए युग में प्रवेश कर रहा क्योंकि नया इतिहास रच गया। ये दूसरा अवसर है जब देश के राजनीतिक दल को विजयी प्राप्त हुई। उन्होंने छग की जनता का अभिनंदन किया। डा. रमन सिंह ने कहा कि 17 वें लोकसभा गठन का देश में 352 सीट के साथ एनडीए जीतकर आयी है। इस ऐतिहासिक जीत पर डा. सिंह ने कहा कि ये पहली बार नहीं जब भाजपा ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है। यह 7वीं बार है। भाजपा 1996 में जीतती रही है जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव में भाजपा को समर्थन मिला । जनता ने मोदी के वादों पर विश्वास कर मतदान किया।
डा. रमन सिंह ने कहा क छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चुनाव के नतीजे के एक दिन पहले दावा किया था की जिसकी विधानसभा उसकी लोकसभा। लेकिन कांग्रेस के 5 महीने के कार्यकाल और आर्थिक अराजकता, बदलापुर की सरकार को छग की जनता ने नकारा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »