मुख्यमंत्री की मां का स्वास्थ्य बिगड़ा, शहर के निजी अस्पताल में भर्ती

रायपुर, 24 जून (आरएनएस)। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां का स्वास्थ्य आज सुबह अचानक बिगड़ गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। इधर मुख्यमंत्री ने गरियाबंद सहित अपने अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां का स्वास्थ्य उपर-नीचे चल रहा था। आज सुबह उनकी तबियत कुछ ज्यादा बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें तत्काल राजधानी के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपनी मां की देखरेख कर रहे हैं। इसके अलावा उनके परिजन भी अस्पताल में उपस्थित हैं। अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज गरियाबंद जिले का दौरा कार्यक्रम था, इसके अलाावा वे रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे।
दिनेश सोनी

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »