सौदान सिंह ने जिला भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक

रायगढ़, 19 जनवरी (आरएनएस)। आगामी विधानसभा चुनाव में मिशन 65 सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने आज रायगढ़ जिले में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छ.ग. मंत्री रमशीला साहू, प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, रायगढ़ जिला प्रभारी व प्रवक्ता शिवरतन शर्मा, रायगढ़ विधायक रोशन लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जवाहर नायक, के अलावा वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं जिला के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करने से पहले राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने आए सभी वरिष्ठ व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से चौथी बार सरकार बनाने के लिए उनके सुझाव मांगे और सभी की बात सुनने के बाद अपनी बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 14 वर्षों में विकास के इतने कार्य किए है जो कांग्रेस पार्टी अपने पूर्व शासन के 60 वर्षों में भी नही किया। 14 साल पहले राज्य का बजट लगभग 7000 करोड़ रूपए हुआ करता था जो आज बढ़कर लगभग 80,000 करोड़ हो गया है जो बड़ी बात है। देश के अन्य प्रदेशों में उच्च शिक्षा की उतनी अच्छी व्यवस्था नही है जितनी छत्तीसगढ़ प्रदेश में है। आज हमारें यहाँ एनआईटी, ट्रिपल आईटी, एम्स, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज जैसे विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान है जो सरकार की गुणवत्ता शिक्षण की प्रतिबध्दता को दर्शाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »