रविन्द्र चौबे की स्थिति में आई सुधार

रायपुर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे के हालात में अब सुधार आ रहा है। श्री चौबे के लिए जारी मेडिकल रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य में सुधार आने की जानकारी दी गई है।
कांग्रेस से जारी मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार आ रहा है। उनका ब्लड प्रेशर आदि नियंत्रण में है, लेकिन शरीर के कुछ अंदरुनी अंगों का फंक्शन अभी सही तरीके से नहीं चल रहा है। चिकित्सक लगातार उपचार में जुटे हुए हैं। बीते चौबीस घंटों के हालातों पर नजर रख रहे चिकित्सकों के अनुसार श्री चौबे की स्थिति अब पहले से बेहतर है, उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। बीते चौबीस घंटों के उपचार के बाद अब वे सचेत हो गए हैं और बातचीत भी कर रहे हैं। उनके पूर्ण स्वस्थ्य होने में अभी काफी समय लगेगा। लेकिन राहत की बात यह है कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर हुआ है, चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »