आवेदन पत्रों के आनलॉईन एंट्री में सभी विभागों का हो सहयोग – कलेक्टर

बेमेतरा, 16 जनवरी (आरएनएस)। जिले में लोक सुराज अभियान के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों की आनलाईन एंट्री में सभी विभाग अपेक्षित सहयोग करें। इसके लिए संबंधित एस.डी.एम. अथवा जनपद सी.ई.ओ. आवश्यकता के मुताबिक किसी भी विभाग की डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं ले सकते है। जिले में अभियान के तहत लगभग 1 लाख 33 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। इन आवेदनों का समयावधि में एंट्री पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जाना है। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का तथ्यपरक निराकरण सुनिश्चित किया जाये। आवेदनों का निराकरण अभियान के तृतीय चरण में आयोजित समाधान शिविरों के क्रमानुसार हो, अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देंवे। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष में अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निराकरण हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर गोयल ने समय-सीमा, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, स्वेच्छा अनुदान, पी.जी.एन., पी.जी. पोर्टल, जनसमस्या निवारण शिविर और पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित 15 दिवस से अधिक के प्रकरण तथा मुख्यमंत्री जनदर्शन से संबंधित 21 दिवस से अधिक के प्रकरण आगामी समय-सीमा बैठक के पूर्व निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारी को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत जिले के फोकस लिस्ट के अनुसार लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया। बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित असंगठित, संगठित कर्मकार पंजीयन व योजना से लाभान्वितों और लोक सेवा केन्द्र द्वारा उपलब्ध सेवाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि आगामी 19 जनवरी को जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम झाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के पूर्व क्षेत्र से संबंधित लोक सुराज अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी सुनिश्चित कर लिया जाये। प्रदेश के साथ जिले में भी जनगणना 2021 की कार्य प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले के नगरीय निकायों के परिसीमन में ग्रामीण क्षेत्र भी जोड़े गए है, इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आवश्यक जानकारियां जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर एस.आर. महिलांग और के.एस. मंडावी, जिला पंचायत की सी.ई.ओ. एस. आलोक, एस.डी.एम. बेमेतरा डी.एन. कश्यप, एस.डी.एम. नवागढ़ मति सिल्ली थॉमस, एस.डी.एम. बेरला आर.पी. आंचला, डिप्टी कलेक्टर मति इंदिरा देवहारी एवं विनायक शर्मा, उप संचालक कृषि विनोद वर्मा, डी.ई.ओ. ए.के. भार्गव, सी.एम.एच.ओ. डॉ. सतीश शर्मा, खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, ई.पी.एच.ई. परीक्षित चैधरी, ई.पी.एच.ई. प्रोजेक्ट सु आशालता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता पी.एम.जी.एस.वाय. एस.के. साहू, कार्यपालन अभियंता सी.एम.जी.एस.वाय. दुबे, श्रम पदाधिकारी आर.के. तम्हाने, एस.डी.ओ. फारेस्ट एस.आर बंजारे, सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी आर.एस. कश्यप, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डी.आर. भगत, सहायक पंजीयक सहकारिता एस.के. तिग्गा, सभी नगरीय निकायों के सी.एम.ओ. एवं जनपद सी.ई.ओ. सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »