बस्तरवासियों ने जताई लोकतंत्र पर आस्था

रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। बस्तर में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में आज नागरिकों ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद भी बस्तरवासियों ने लोकतंत्र पर अपनी आस्था जताते हुए स्वस्र्फूत ढंग से मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली फरमान के बाद भी बस्तरवासी आज मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नक्सल प्रभावित सुककमा इलाके में बड़ी संख्या में मतदान हो रहा है। इसी तरह कुआंकोण्डा ब्लाूक के श्यामगिरी में बहिष्कार की घोषणा के बाद भी लोग मतदान केन्द्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले ही नक्सलियों ने भयंकर ब्लास्ट किया था। इस ब्लास्ट में भाजपा विधायक भीमा मंडावी के साथ चार जवान शहीद हो गए थे। बताया जाता है कि यहां दोपहर 1.30 बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »