पति पत्नी के बीच हुई विवाद:पत्नी को जिंदा जलाया,आरोपी पति गिरफ्तार

पाटर्न, 08 सितम्बर (आरएनएस)। दुर्ग जिले के पाटन से सटे ग्राम घुघवा में एक पति ने अपनी पति को जान से मार दिया। पहले पति ने पत्नी पर वार किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना आज सुबह की है। जब पत्नी वेदमती साहू घर में खाना बना रही थी। आरोपी पति सहदेव साहू को भिलाई-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को मरने के उसके पति ने उसे आग के हवाले किया। आरोपी को डायल 112 की मदद से थाना ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घुघवा में वेदमती साहू पति सहदेव साहू उम्र 28 वर्ष अपने घर मे खाना पका रही थी। तभी उसके पति सहदेव ने उस पर वार कर दिया। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतक वेदमती अपने मायके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। एक सप्ताह पहले ही वो अपनी ससुराल घुघवा आई थी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही हैं।बताया जा रहा है कि सहदेव बेरोजगार था। वह कोई काम नही करता था। ग्रामीणों के अनुसार वे कभी कभी अपनी दिमागी संतुलन भी खो देता था। घटना के कारण का भी पता नही चला है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »