मुख्यमंत्री की प्रशंसा से गदगद हुई अर्चना

राजनांदगांव, 14 जनवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज ‘रमन के गोठÓ कार्यक्रम में शहर की गौरव अर्चना पाण्डे द्वारा पीएससी परीक्षा में प्राप्त की गई उपलब्धि के लिए प्रशंसा की। अर्चना इस दौरान बिलासपुर में थी। उन्होंने बिलासपुर में ही ‘रमन के गोठÓ का प्रसारण सुना। अर्चना ने कहा कि पीएससी परीक्षा में प्राप्त सफलता के साथ ही यह भी बहुत गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ‘रमन के गोठÓ में मेरा जिक्र किया। सुपाण्डे ने बताया कि वे नियमित रूम से ‘रमन के गोठÓ सुनती है। इसके माध्यम से उन्हें प्रदेश भर में शासन द्वारा आरंभ की गई नई पहल की जानकारी होती है। साथ ही चूकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सीधे ही जनता से अपनी बात रखत है। इसलिए यह वार्ता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। अर्चना ने बताया कि इस बार पीएससी परीक्षा में लड़कियां का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हमेशा ही बेटियों को आगे ले जाने की बात कहते है। आज बेटियां उनके समनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरे परिवार की भी प्रशंसा की है। यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कि पाण्डे परिवार नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन गया है। यह हम बहनों के लिए बहुत खुशी की बात है। इस मौके पर अर्चना के पिता सुरेश पाण्डे ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने अपने गोठ में मेरी बिटियों का जिक्र किया, किसी पिता के लिए इससे बड़ी क्या उपलब्धि होगी कि प्रदेश का मुख्यमंत्री उसकी बेटियों की प्रशंसा कर रहा हो। पाण्डे ने कहा कि अर्चना की व्यक्तिगत सफलता से छत्तीसगढ़ की बहुत सी लड़कियों के मन में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना जगा है। मुझे आशा है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आने वाले समय में ऐसी ही सफलता की नई मंजिले हासिल करेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »