आजमगढ़ से निरहुआ, मैनपुरी से प्रेम सिंह होंगे भाजपा प्रत्याशी

नई दिल्ली ,03 अपै्रल (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें यूपी की आजमगढ़ से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा प्रेम सिंह शाक्य को चुनाी मैदान में उतारा है; वहीं मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया का टिकट काटाकर मनोज कोटक को टिकट दिया गया है।
भाजपा की जारी प्रत्याशियों की नई सूची में यूपी के रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्या को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद से चंद्रसेन जादौन और मछलीशहर से वीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।
गौरतलब है कि निरहुआ कुछ दिन पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की चर्चा थी। यहां उनकी टक्कर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से होगी। दिनेशलाल यादव ‘निरहुआÓ भोजपुरी गीतों के मशहूर गायक और एक्टर हैं। पूर्वांचल में इनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। गाजीपुर में जन्मे निरहुआ ने 2017 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्वांचल में काफी मेहनत की थी और स्टेज से उनके पक्ष में जमकर गीत गाए थे। उधर इस सूची में किरीट सोमैया का नाम न होना सभी को चौंका रहा है। सोमैया के नाम पर शिव सेना ने आपत्ति जताई थी। वह मुंबई उत्तर-पूर्व से मौजूदा सांसद हैं। उनकी छवि बेदाग मानी जाती है और कई बड़े मुद्दों को वह संसद में उठा चुके हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »