भाजपा की दूसरी सूची में छग के 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

रायपुर, 24 मार्च (आरएनएस)। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर छत्तीसगढ़ में बचे हुए 6 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा रविवार शाम कर दी है।

सूची के अनुसार सात बार के सांसद रमेश बैस का टिकट काट पूर्व महापौर सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं राजनांदगांव से संतोष पाण्डेय को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जबकि माना जा रहा था कि पार्टी यहां से प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को प्रत्याशी बनाएगी। हालांकि रमन सिंह ने पहले चुनाव लडऩे से इंकार किया था पर बाद में उन्होंने पार्टी के ऊपर निर्णय छोड़ दिया था। उधर दुर्ग से पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल को पार्टी ने टिकट दिया गया है। विजय बघेल प्रदेश के मौजूदा सीएम विजय बघेल के रिश्तेदार है। वहीं कोरबा से ज्योतिनंद दुबे एवं  बिलासपुर से अरुण साव तथा महासमुंद से चुन्नी लाल साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पूर्व पहली सूची में पांच लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »