8 लाख का ईनामी हार्डकोर नक्सली ने किया सरेंडर

सुकमा, 08 मार्च (आरएनएस)। सुकमा, दंतेवाड़ा समेत कई स्थानों पर नक्सली वारदाताओं में शामिल रहा एक हार्डकोर नक्सली कमांडर ने  पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर 8 लाख रूपये का इनाम भी था।

सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ला और सीआरपीएफ  के डीआईजी संजय यादव के समक्ष नक्सली नेता अर्जुन ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जाता है कि नक्सली अर्जुन पर 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। अर्जुन सुकमा, दंतेवाड़ा समेत और भी कई स्थानों पर हुई नक्सली वारदातों का मास्टर माइंड रहा है। वह नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी का पूर्व कमांडर भी था। दूसरी तरफ  अर्जुन द्वारा उठाए गए इस कदम पर नक्सलियों ने उसे जन अदालत में सजा देने की धमकी दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »