कुसमुंडा मार्ग में गिरे पेड़, टहनियां नहीं हटी

कोरबा 2 मार्च (आरएनएस)। तेज आंधी के कारण पांच दिन पहले कुसमुंडा मार्ग में कई पेड़ व टहनिया सड़क में गिर गई, पर अभी तक इन्हें नहीं हटाया गया। इससे मार्ग में गुरजने वालों का काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

रविवार की रात तेज आंधी-पानी का सर्वाधिक असर कुसमुंडा क्षेत्र में हुआ। यहां कई पेड़ जमीन से उखड कर गिर गए अथवा कई पेड़ की टहनिया टूट कर सड़क, बिजली तार एवं मकान के ऊपर गिरी। कुसमुंडा मार्ग में कई पेड़ व टहनियां गिरी हुई है। इन्हें हटाने के लिए अभी तक कोई भी विभाग सामने नहीं आया। एसईसीएल, नगर निगम या वन विभाग की ओर से मार्ग को दुरूस्त करने की कोशिश भी नहीं की जा रही है। इन टहनियों से दुर्घटना की संभावना सदैव बनी रहती है। मार्ग में 24 घंटे छोटे बच्चे सभी वाहनों का आवागमन होते रहता है। बावजूद अभी तक पहल नहीं किया जाना समझ से परे है। ऐसा लगता है कि दुर्घटना होने के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी और मार्ग में गिरी टहनियों को हटाया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »