महिला महासभा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कल

महासमुंद, 07 जनवरी (आरएनएस)। महिला महासभा द्वारा सोमवार 8 जनवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया है। शुभारंभ विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य व उत्तरा प्रहरे की अध्यक्षता, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, अरविंद प्रहरे, राजेंद्र चंद्राकर के विशिष्ट अतिथ्य में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में महिला सभा की सदस्यों व बच्चों के लिए लोटा दौड़, डांस, जलेबी दौड़, कुर्मी दौड़, मटका फोड़, रस्सीकूद, नारियल फेंक, कबड्डी, खो-खो, साइकिल दौड़, रंगोली, फुगड़ी आदि का आयोजन किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »