किसानों का विश्वास किसी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा : भूपेश बघेल

0-भाजपा के हर वार का सरकार दे रही करारा जवाब

 

रायपुर, 22 जनवरी (आरएनएस)। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 2500 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा पर अमल करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। राज्य के नए मुखिया ने भी स्पष्ट कर दिया है कि चाहे जमीन-आसमान एक हो जाएं, पर किसानों का भरोसा किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के एक स्पष्टीकरण के बाद अब भाजपा में एक बार फिर से बेचैनी बढ़ गई है।

देश भर में आम चुनाव होना है। राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं राज्य विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से पराजित हुई भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। सदन में केवल गिनती के सदस्य रह जाने के बाद भी भाजपा ने आक्रामक रूख की रणनीति अपनाई, लेकिन यह रणनीति भी फेल हो गई। लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा में एकमत नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और हार के कारणों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया, इससे भाजपा के लिए सच्चे मन से काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं से लेकर भाजपा नेताओं और पूर्व मंत्री तक बौखला गए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा, इस बात में संशय बना हुआ है। दूसरी ओर राज्य के नए मुखिया भूपेश बघेल भाजपा की सभी रणनीतियों को विफल करते नजर आ रहे हैं। किसानों की ऋण माफी के साथ ही 2500 रूपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी का निर्णय करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक तरह से भाजपा को पूरी तरह से किनारे कर दिया है। वहीं भाजपा में दिख रही अंर्तकलह संगठन के नेताओं को बेचैन किए हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके एक बार फिर से भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बार सीएम श्री बघेल ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि चाहे जो भी हो, किसानों का भरोसा किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। केन्द्र सरकार की असहमति के बाद भी राज्य सरकार 2500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से ही किसानों से धान खरीदी करेगी किसानों ने जो विश्वास कांग्रेस पर जताया है, उसे हरगिज टूटने नहीं दिया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »