आम आदमी पार्टी नेता मीरा सान्याल का 57 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली,12 जनवारी (आरएनएस)। रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की पूर्व सीईओ और आम आदमी पार्टी की नेता मीरा सान्याल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सान्याल ने बैंक की नौकरी छोडऩे के बाद आम आदमी पार्टी जॉइन की थी, वह साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से बतौर प्रत्याशी खड़ी की गई थीं।

आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 57 वर्षीय मीरा सान्याल के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैं मीरा सान्याल के गुजर जाने की खबर को सुनकर काफी दुखी हूं। देश ने तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »