महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वेब वंडर वुमन अभियान लांच किया

रायपुर/दिल्ली , 10 जनवरी (आरएनएस)। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन अभियान लांच किया है। इस अभियान का उद्देश्य उन महिलाओं को खोजना और उनके असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देना है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का सार्थक एजेंडा चला रही हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी तथा ट्वीटर की ग्लोबल हेड, पब्लिक पॉलिसी श्री कॉलिन क्रोवेल तथा ब्रेक की अध्यक्ष और सीईओ सुश्री सोहिनी भट्टाचार्य उपस्थित थीं।

इस अभियान के माध्यम से मंत्रालय तथा अभियान के साझेदार का उद्देश्य विश्व की भारतीय महिला दिग्गजों की दृढ़ता को मान्यता देना है, जिन्होंने समाज में परिवर्तन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से सार्थक अभियान चलाया है। यह अभियान इन मेधावी महिलाओं के प्रयासों को मान्यता देगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »