तीन पदक लेकर यूरोप से स्वदेश लौटे तोरण

महासमुंद, 07 जुलाई (आरएनएस)। खट्टी निवासी तोरणयादव इनका गुरू घासीदास प्रतीक्षा बस स्टैंड महासमुन्द में शनिवार 6 जुलाई 2019की शाम भव्य स्वागत हुआ। तोरण के स्वागत के लिए सरपंच दूजराम साहू, जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर, प्रशिक्षक गणेशरामकोसरे, नीलकंठ साहू, शेखर साहू,लाफिनखुर्द सुंदरलाल साहू औरलाफिनकला राधेश्याम साहू सरपंच सहित खिलाड़ी व शुभचिंतक पहुंचे हुए थे। दरअसल तोरण यादव चौथे विश्व योग समारोह एवं स्पर्धा में शामिल होनेबुल्गारिया (यूरोप) गए थे।
बुलगारिया के बाक्या शहर में इंटरनेशनल योगा फेडरेशन की ओर से समारोह आयोजित था। 28 से 30 जून तक यहां स्पर्धा हुई। स्पर्धा में तोरण ने रिदमिक पेयर,आर्टिस्टिक पेअर में रजत पदक हासिल किया, जबकि एथलेटिक योगा में तोरण कोब्रांज मैडल मिला। स्पर्धा में शामिल होने के लिए तोरण 23 जून को कर्नाटक रवाना हुए थे। जहां से भारत के खिलाड़ी केरल होकर प्लेन से बुल्गारिया पहुंचे। समारोह समापन के बाद शनिवार को तोरण महासमुुंद वापस लौटे । योग विधाओं में तोरण पहले भी विभिन्न स्थानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले नेपाल में आयोजित समारोह में तोरण ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। विदेश जाकर पदक जीतने पर लोगों ने तोरण को शुभकामनाएं दी। स्वागत में शुभचिंतक बस स्टैंड तक पहुंचे थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »