दिल्ली में लौटेगी बारिश और लुढ़केगा पारा

नई दिल्ली ,09 जनवारी (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण में तो कमी जरूर आई लेकिन कोहरे ने परेशान करना शुरू कर दिया। अब एक बार फिर इस वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के बुधवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था यानी सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा राजधानी वालों को परेशान कर सकता है। आज सुबह कई जगहों पर कोहरा देखने को मिला। मंगलवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। बुधवार को तापमान 20 और 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर अब भी 63 से 100 प्रतिशत तक बना हुआ है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद उत्तर से ठंडी हवाएं राजधानी पहुंच रही थीं। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आई थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »