टोल प्लाजा की अवैध वसूली के खिलाफ स्टूडेंट्स यूनियन ने खोला मोर्चा

दुर्ग, 05 जनवरी (आरएनएस)।  जिले के बाफना टोल प्लाजा में स्थानीय बाइक सवारों से अवैध रूप से ?15 की वसूली के खिलाफ ढ्ढस् इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन ने टोल दफ्तर में जमकर हंगामा किया। प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी के नेतृत्व में दुर्ग जिले के सैकड़ों युवा अचानक दुर्ग के शिवनाथ टोल प्लाजा पहुंचे। जहां टोल प्रबंधन के मैनेजर विजय से चर्चा की और आम लोगों की समस्या बताई साथ ही कहा कि जल्द ही दुर्ग जिले की बाइक सवारों से शुल्क लेना बंद करे नहीं तो जनहित में ढ्ढस् उग्र आंदोलन करेगी।

दुर्ग बायपास टोल नाके पर बाइक वालों से भी टैक्स लिया जाता है। उनसे एक बार का 15 रुपए टैक्स लिया जाता है। देश के अधिकतर नाकों पर बाइक वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वसूली होती है, दिल्ली और मुंबई में अधिकतम 40-50 रुपए तक टोल टैक्स कार वालों से लिया जाता है।

इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी ने पूर्व प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्थानीय बाइक सवारों से ?15 की अवैध वसूली बंद नहीं होगी तो जनहित में आंदोलन करेंगे। आईएस यू के पदाधिकारियों की नाराजगी के बाद अब टोल प्रबंधन ने 1 हफ्ते का समय मांगा है। जिसमें टोल प्रबंधन के मैनेजर विजय ने अपने उच्चाधिकारियों से चर्चा कर जल्द इस समस्या का निराकरण करने की बात कही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »