मांईजी के दर्शन करने दंतेवाड़ा आयेंगे मुख्यमंत्री

दंतेवाड़ा, 30 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नये साल 2019 के पहले दिन मांईजी का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद भूपेश बघेल का ये प्रथम नगर आगमन है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल है। स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह होर्डिग्स और बैनर लगवाये हैं। मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन को यादगार बनाने पार्टी कार्यकर्ता भी व्यापक तैयारियोंं में जुट गये हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजात किये गये हैं। बताया जाता है कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल मांईजी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »