लोस चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बनाए 17 राज्यों के प्रभारी

नई दिल्ली ,26 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों और चंडीगढ़ के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
भाजपा मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव-2019 की दृष्टि से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना व गुजरात सहित 17 राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नियुक्त किये गये राज्य प्रभारियों व सह प्रभारियों में छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन, मध्यप्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी, तेलंगाना में अरविंद लिम्बावली, गुजरात में ओमप्रकाश माथुर, आंध्र प्रदेश में वी. मुरलीधरन व सुनील कुमार, असम में महेन्द्र सिंह, बिहार में भूपेन्द्र यादव, हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, झारखं डमें मंगल पांडेय, पंजाब में कैप्टन अभिमन्यु, सिक्किम में नितिन नवीन, उत्तराखंड में थावरचंद गहलौत, उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया को प्रभारी के साथ सह प्रभारियों के रूप में दुष्यंत गौतम व नरोत्तम मिश्रा को नियुक्त किया है, जबकि चंडीगढ़ का प्रभारी की जिम्मेदारी भी पंजाब के साथ कैप्टन अभिमन्यु को सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »