केंद्र जल्द करेगा किसानों के लिये बड़ी घोषणा!

नई दिल्ली ,18 जनवरी (आरएनएस)। सत्ताधारी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र जल्द ही किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एक ‘बहुत बड़े फैसलेÓ की घोषणा करेगी।
यह संकेत यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र के लिये सरकार ने कई ‘ऐतिहासिकÓ फैसले किये हैं। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में किसानों की समृद्धि के लिये एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार किसानों के लिये उनकी जमीन के आधार पर किसी तरह के लागत मूल्य की योजना का ऐलान कर सकती है। मस्त ने हालांकि संभावित फैसले के बारे में कोई अतिरिक्त विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कर्जमाफी देश के किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं है। मस्त ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा अगले महीने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपने राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »